दुष्कर्म के आरोपित समेत तीन गिरफ्तार

करपी : वंशी थाने के कुरमावा एवं बटन बिगहा में छापेमारी कर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपित समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि करमावां गांव में नौ वर्ष पूर्व हुए दुष्कर्म के मामले में अखिलेश मिस्त्री उर्फ बन्नु मिस्त्री आरोपित था. न्यायालय से गिरफ्तारी का वारंट […]

करपी : वंशी थाने के कुरमावा एवं बटन बिगहा में छापेमारी कर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपित समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि करमावां गांव में नौ वर्ष पूर्व हुए दुष्कर्म के मामले में अखिलेश मिस्त्री उर्फ बन्नु मिस्त्री आरोपित था. न्यायालय से गिरफ्तारी का वारंट निर्गत होने के बाद इसकी गिरफ्तारी की गयी. बटन बिगहा गांव निवासी रंजीत कुमार एवं धीरज उर्फ छठु को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. इसी वर्ष घास काटने गयी लड़कियों के साथ मारपीट करने के आरोप में दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयासरत थी.

सभी को जेल भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >