राष्ट्रीय सद्भावना दिवस पर कार्यशाला आयोजित

कुर्था, अरवल : स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के नेहरू युवा केन्द्र अरवल के तत्वावधान में आदर्श युवा क्लब द्वारा राष्ट्रीय सदभावना दिवस का आयोजन किया गया. इस मौके पर एक कार्यशाला का आयोजन भी की गयी. मौके पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि आज देश,समाज,सामाजिक भावना से ग्रसित है. इसलिए युवाओं को यह शपथ लेना होगा […]

कुर्था, अरवल : स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के नेहरू युवा केन्द्र अरवल के तत्वावधान में आदर्श युवा क्लब द्वारा राष्ट्रीय सदभावना दिवस का आयोजन किया गया. इस मौके पर एक कार्यशाला का आयोजन भी की गयी. मौके पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि आज देश,समाज,सामाजिक भावना से ग्रसित है.

इसलिए युवाओं को यह शपथ लेना होगा कि अपने समाज राष्ट्र आदि में सामाजिक सौहार्द और सद्भावना विकसित करने व समाज के मुख्य धारा से वंचित युवाओं को समाज के मुख्य धारा में लाने का प्रयास करना चाहिए. वहीं इस अवसर पर देश के युवाओं को प्रगति में सहायक व समाज में व्याप्त कुरितियों पर कुठारघात करने व समाज में साम्प्रदायिक सौहार्द विकसित करने की अपील की. इस मौके पर राजेश कुमार,महिला मंडल के सचिव विरेंद्र प्रसाद,ओम प्रकाश शर्मा,जहुर अंसारी, पिंकी कुमारी, पिंटू कुमार समेत कई गण्यमान्य लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >