गहरे पानी में जाने से वृद्ध की हुई मौत

वंशी (अरवल) : इमामगंज में रविवार को शौच करने गये एक व्यक्ति की पानी में डूबने से मौत हो गयी. मृत व्यक्ति 60 वर्षीय कारू पासवान बताया जाता है. वह सुबह में शौच करने पइन किनारे गया था, जहां फिसलने व गहरे पानी में चले जाने से मौत हो गयी. ग्रामीणों के प्रयास से शव […]

वंशी (अरवल) : इमामगंज में रविवार को शौच करने गये एक व्यक्ति की पानी में डूबने से मौत हो गयी. मृत व्यक्ति 60 वर्षीय कारू पासवान बताया जाता है. वह सुबह में शौच करने पइन किनारे गया था, जहां फिसलने व गहरे पानी में चले जाने से मौत हो गयी. ग्रामीणों के प्रयास से शव को पानी से निकाला गया. बीडीओ प्रशांत कुमार ने पारिवारिक लाभ योजना से मृतक के परिजनों को 20 हजार रुपये का चेक दिया. इस मौके पर थानाध्यक्ष विभूति भूषण, पूर्व मुखिया महेश विश्वकर्मा सहित कई लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >