क्रिश्चियन धर्म प्रचारकों का ग्रामीणों ने किया विरोध

करपी अरवल : शहरतेलपा ओपी क्षेत्र के हरिजन टोले में धर्म परिवर्तन कराने पहुंचे क्रिश्चियन धर्म प्रचारकों को ग्रामीणो के विरोध करने पर भागना पड़ा. ग्रामीणों ने बताया कि टोले के जीतु राजवंशी, रामप्रवेश राजवंशी, काशी राजवंशी, ललन राजवंशी को धर्म परिवर्तन करने के लिए कई दिनों से प्रयास कर रहे थे. चारों व्यक्तियों को […]

करपी अरवल : शहरतेलपा ओपी क्षेत्र के हरिजन टोले में धर्म परिवर्तन कराने पहुंचे क्रिश्चियन धर्म प्रचारकों को ग्रामीणो के विरोध करने पर भागना पड़ा. ग्रामीणों ने बताया कि टोले के जीतु राजवंशी, रामप्रवेश राजवंशी, काशी राजवंशी, ललन राजवंशी को धर्म परिवर्तन करने के लिए कई दिनों से प्रयास कर रहे थे. चारों व्यक्तियों को इसके लिए राजी भी कर लिया गया था. अचानक जब इनके घरों में धर्म प्रचारक प्रचार समेत अन्य सामग्रियों के साथ पहुंचे, तो इसकी भनक टोले के अन्य लोगों को मिली. जानकारी मिलते ही गांव के लोग जुट गये और धर्म परिवर्तन के लिए मन बनाये लोगों पर दबाव बनाना शुरू किया. अंतत: उन लोगों को भागना पड़ा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >