विकास से ही राष्ट्र निर्माण संभव

अरवल : जिला मुख्यालय अवस्थित लार्ड बुद्धा पब्लिक स्कूल के प्रांगण में कर्मचारी संगठन बाम सेफ का प्रथम जिला अधिवेशन महेंद्र कुमार निराला के अध्यक्षता में हुई. जिसका उद्घाटन जिप अध्यक्ष रंजय कुमार ने दीप जला कर किया. अधिवेशन को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि देश व राज्य का विकास बाबा साहब भीम […]

अरवल : जिला मुख्यालय अवस्थित लार्ड बुद्धा पब्लिक स्कूल के प्रांगण में कर्मचारी संगठन बाम सेफ का प्रथम जिला अधिवेशन महेंद्र कुमार निराला के अध्यक्षता में हुई. जिसका उद्घाटन जिप अध्यक्ष रंजय कुमार ने दीप जला कर किया. अधिवेशन को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि देश व राज्य का विकास बाबा साहब भीम राव आंबेडकर तथा ज्योतिवा राव के विचारधारा से ही संभव है. जबकि जिप अध्यक्ष ने कहा कि जब तक समाज में बंधुत्व

,न्याय और समानता का अधिकार एवं राष्ट्र के निर्माण में महापुरुषों की विचारधारा को नहीं अपनाया जायेगा तब तक राष्ट्र निर्माण का सपना अधूरा रहेगा. साथ ही कहा कि समाज में जब तक छुआछूत, जातिवाद, आदि का भेदभाव व्याप्त रहेगा राष्ट्र निर्माण में बाधा रहेगी. इस अवसर पर राकेश कुमार, तेजनारायण प्रसाद, अनुराग कुमार, अधिवक्ता सुहैल अख्तर, सुनील कुमार, अनुत कुमार, मनीष रंजन सहित कई लोगों ने अपने विचार व्यक्त किये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >