मोटरसाइकिल के लिए पत्नी की गला दबा कर हत्या

मृतका के भाई के बयान पर एफआइआर दर्ज पति, ससुर व ननद को बनाया नामजद अभियुक्त, दो हिरासत में करपी (अरवल) : रामपुर चौरम थाना क्षेत्र के दोर्रा गांव निवासी 28 वर्षीया गीता देवी की हत्या बुधवार की रात कर दी गयी. मृतका के भाई महेन्दिया थाना क्षेत्र के खैरा गांव निवासी अनंत कुमार ने […]

मृतका के भाई के बयान पर एफआइआर दर्ज

पति, ससुर व ननद को बनाया नामजद अभियुक्त, दो हिरासत में
करपी (अरवल) : रामपुर चौरम थाना क्षेत्र के दोर्रा गांव निवासी 28 वर्षीया गीता देवी की हत्या बुधवार की रात कर दी गयी. मृतका के भाई महेन्दिया थाना क्षेत्र के खैरा गांव निवासी अनंत कुमार ने ससुरालवालों पर दहेज के रूप में मोटरसाइकिल नहीं देने पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए रामपुर चौरम थाने में पति विनय सिंह, ससुर एवं ननद के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. सूचक ने पुलिस को दिये अपने बयान में कहा है कि शादी 14 वर्ष पूर्व हुई थी. तब से लेकर मोटरसाइकिल की मांग करते हुए घटना के दिन तक बहन को प्रताड़ित किया जाता था.
पति समेत परिवार के अन्य लोगों ने पहले बहन की गला दबा कर हत्या कर दी और इसके बाद गैस सिलिंडर से आग लगने का बहाना बना कर हत्या को दूसरा रूप देने का प्रयास किया. पति ने पत्नी को बचाने का झूठा नाटक करते हुए अपने पैर को जला कर यह बहाना बनाया गया कि आग लगने के बाद बचाने गये, जबकि पति का हाथ सुरक्षित है. पुलिस ने गुरुवार को मृतका के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अरवल भेजा. पुलिस ने जख्मी पति को भी इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा है. पुलिस पति और ससुर को हिरासत में लेकर मामले की पड़ताल कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >