एटीएम कार्ड से 40 हजार रुपये किये गायब

कुर्था (अरवल) : स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के शकुराबाद मोड़ स्थित स्टेट बैंक की एटीएम से विगत 16 जून को पैसा निकालने आयी एक महिला के एटीएम कार्ड से 40 हजार रुपये गायब होने का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले को ले जहानाबाद के दानु विगहा गांव निवासी सुमी परवीन ने थाने में आवेदन […]

कुर्था (अरवल) : स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के शकुराबाद मोड़ स्थित स्टेट बैंक की एटीएम से विगत 16 जून को पैसा निकालने आयी एक महिला के एटीएम कार्ड से 40 हजार रुपये गायब होने का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले को ले जहानाबाद के दानु विगहा गांव निवासी सुमी परवीन ने थाने में आवेदन दे मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है.

बताया जाता है कि वह विगत 16 जून को एटीएम से आठ हजार रुपये निकालने गयी थी. कार्ड डालने पर पैसे नहीं निकले. उसने कुछ देर प्रयास भी किया, लेकिन निकासी नहीं हुई. घर आने पर उसके मोबाइल पर मैसेज आया, जिसमें उसके खाते से 40 हजार रुपये की निकासी हो गयी थी. उसने इसकी सूचना कुर्था थाने को दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >