पुलिया निर्माण रोकने को ग्रामीणों ने लगायी गुहार

अरवल : सदर प्रखंड के सुखी बिगहा से गुजरने वाली अइयारा रजवाहा पर गलत ढंग से पुलिया निर्माण को रोकने के लिए ग्रामीणों ने डीएम से मिलकर गुहार लगायी है. आवेदन देकर ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण के क्रम में गलत ढंग से पुलिया का निर्माण कराया जा रहा है. सड़क निर्माण के क्रम […]

अरवल : सदर प्रखंड के सुखी बिगहा से गुजरने वाली अइयारा रजवाहा पर गलत ढंग से पुलिया निर्माण को रोकने के लिए ग्रामीणों ने डीएम से मिलकर गुहार लगायी है.

आवेदन देकर ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण के क्रम में गलत ढंग से पुलिया का निर्माण कराया जा रहा है. सड़क निर्माण के क्रम में होम पाइप डालकर पुलिया का निर्माण हो रहा है जिसके कारण पानी का प्रवाह अवरुद्ध हो जायेगा. पूर्व में उक्त स्थल पर आरसीसी पुलिया का निर्माण कराया गया था. लेकिन होम पाइप पुलिया का निर्माण होने से नहर के निचले छोर के किसानों को समुचित मात्रा में पानी उपलब्ध नहीं हो पायेगा.
जिससे निचले क्षेत्र के किसानों की खेती प्रभावित होगी. इन लोगों ने मांग की है कि होम पाइप पुलिया को हटाकर पूर्व की तरह ही आरसीसी पुल का निर्माण कराया जाये. आवेदन देने वालों में सुरेश प्रसाद, लाल बाबू कुमार, गोरख कुमार के अलावा दर्जनों गांव के सैकड़ों किसान शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >