जदयू के पंचायत अध्यक्षों की हुई बैठक

करपी : करपी एवं वंशी प्रखंड मुख्यालयों स्थित जदयू कार्यालय में शुक्रवार को नवमनोनीत पंचायत अध्यक्षों की बैठक आयोजित की गयी. करपी में आयोजित बैठक की अध्यक्षता जदयू के प्रखंड अध्यक्ष नवीन कुमार व वंशी में प्रखंड अध्यक्ष कलेंद्र राम ने की. मौके पर उपस्थित जदयू जिलाध्यक्ष ने संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश […]

करपी : करपी एवं वंशी प्रखंड मुख्यालयों स्थित जदयू कार्यालय में शुक्रवार को नवमनोनीत पंचायत अध्यक्षों की बैठक आयोजित की गयी. करपी में आयोजित बैठक की अध्यक्षता जदयू के प्रखंड अध्यक्ष नवीन कुमार व वंशी में प्रखंड अध्यक्ष कलेंद्र राम ने की. मौके पर उपस्थित जदयू जिलाध्यक्ष ने संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शांति के साथ सूबे का विकास कर रहे हैं, लेकिन विरोधी पार्टियों को विकास नजर नहीं आ रहा है.

हम सभी अपने क्षेत्रों में मुख्यमंत्री के द्वारा किये जा रहे विकास को आम जनता को बतायेंगे. उन्होंने कहा कि करपी के 126 एवं वंशी के 52 मतदान केंद्रों पर पांच जून को दो दो सक्रिय सदस्य बनाये एवं सदस्यता अभियान में तेजी लाते हुए ज्यादा से ज्यादा युवाओं को जदयू का सदस्य बनाएं. बैठक में जिला उपाध्यक्ष व नवनिर्वाचित जिला पार्षद सदस्य मंजू देवी, जगदीश प्रसाद, आनंद वर्मा, विनेश्वर सिंह समेत अनय जदयू नेता कार्यकर्ता शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >