जदयू का सदस्यता अभियान पांच जून से

कुर्था (अरवल) : स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के जदयू कार्यालय में जदयू नेता ओमप्रकाश वर्मा की अध्यक्षता में पार्टी के सभी पंचायत अध्यक्षों की बैठक संपन्न हुई. बैठक को संबोधित करते हुए जिला जदयू अध्यक्ष जीतेंद्र पटेल ने कहा कि आगामी पांच जून को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सूबे के मुखिया नीतीश कुमार के निर्देश […]

कुर्था (अरवल) : स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के जदयू कार्यालय में जदयू नेता ओमप्रकाश वर्मा की अध्यक्षता में पार्टी के सभी पंचायत अध्यक्षों की बैठक संपन्न हुई. बैठक को संबोधित करते हुए जिला जदयू अध्यक्ष जीतेंद्र पटेल ने कहा कि आगामी पांच जून को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सूबे के मुखिया नीतीश कुमार के निर्देश पर सदस्यता अभियान की शुरुआत की जा रही है. पांच जून को प्रत्येक बूथ से पार्टी के दो-दो सक्रिय सदस्य बनाये जायेंगे.

साथ ही सभी पंचायत अध्यक्षों को कहा गया कि सभी बूथों पर सक्रिय सदस्य इस अभियान को सफल बनाने की अपील की. इस मौके पर पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सह नवनिर्वाचित जिप सदस्या मंजू देवी, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष डाॅ. मोहन सिह, समीलहक, बॉबी मल्लिक, अर्जुन स्वर्णकार समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.

उक्त आशय की जानकारी जदयू के जिला प्रवक्ता प्रो. शंभु सिंह ने प्रेस बयान जारी कर दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >