सूमो की टक्कर से बच्चे की मौत

मोथा बस स्टैंड के समीप एनएच 110 पर हुआ हादसा मां-बेटे बस के इंतजार में खड़े थे अरवल (ग्रामीण) : एनएच 110 मोथा बस स्टैंड के समीप 10 वर्षीय पवन कुमार की मौत सूमो विक्टा की टक्कर से हो गयी. बताया जाता है कि बच्चा अपनी मां के साथ ननिहाल दिलावरपुर कलेर से अपने पैतृक […]

मोथा बस स्टैंड के समीप एनएच 110 पर हुआ हादसा

मां-बेटे बस के इंतजार में खड़े थे
अरवल (ग्रामीण) : एनएच 110 मोथा बस स्टैंड के समीप 10 वर्षीय पवन कुमार की मौत सूमो विक्टा की टक्कर से हो गयी. बताया जाता है कि बच्चा अपनी मां के साथ ननिहाल दिलावरपुर कलेर से अपने पैतृक घर आदमपुर थाना कल्पा जिला जहानाबाद जाने के लिए मोथा बस स्टैंड पहुंचा था. स्टैंड में सड़क के किनारे मां-बेटे बस के इंतजार में खड़े थे, इसी दौरान जहानाबाद की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक सूमो विक्टा से टक्कर हो गयी.
स्टैंड में उपस्थित लोगों द्वारा बच्चे को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. शव का पोस्टमार्टम करा उसे परिजनों को सौंप दिया गया है. इस संबंध में पुलिस पदाधिकारी साकेंद्र कुमार ने बताया कि वाहन को जब्त कर लिया गया है, जबकि चालक भाग निकला.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >