किवाड़ तोड़ कर दो घरों से लाखों की चोरी

अटैची, बैग व कपड़े को फेंका बधार में दोनों घरों में रहतीं हैं सिर्फ महिलाएं कुर्था (अरवल) : स्थानीय थाना क्षेत्र के सिकरिया गांव में शनिवार की रात चोरों ने दो घरों के किवाड़ को तोड़ कर चोरी कर ली. चोरों ने भागते समय बधार में टूटी अटैची, बैग व कपड़ों को फेंक दिया. सिकरिया […]

अटैची, बैग व कपड़े को फेंका बधार में

दोनों घरों में रहतीं हैं सिर्फ महिलाएं
कुर्था (अरवल) : स्थानीय थाना क्षेत्र के सिकरिया गांव में शनिवार की रात चोरों ने दो घरों के किवाड़ को तोड़ कर चोरी कर ली. चोरों ने भागते समय बधार में टूटी अटैची, बैग व कपड़ों को फेंक दिया. सिकरिया गांव निवासी सगे भाई मुकेश पंडित व दीनानाथ पंडित का मकान अलग-अलग है. दोनों भाई गुजरात की निजी कंपनी में नौकरी करते हैं. दोनों के घरों में सिर्फ महिलाएं रहती हैं. आम दिनों की तरह महिलाएं बीती रात घर में सोयी थीं,
तभी अज्ञात चार दोनों के घरों में लगे किवाड़ को उसका कर घुस गये तथा बक्से में रखे सोने के मंगलसूत्र, चेन, कान की बाली, पायल, पीतल के कई बरतन व नकद रखे सात हजार रुपये लेकर चलते बने. वहीं, खाली अटैची, बैग, कपड़े व कुछ कागजात, गहने के डिब्बे गांव के ही बधार में फेंक दिये गये. घटना की सूचना पाते ही थानाप्रभारी संदीप ठाकुर, एसआइ राजीव रंजन कुमार ने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच घटना का निरीक्षण किया. थानाप्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. जांचोपरांत कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >