बिहार : दो देशी कट्टा व 14 कारतूस के साथ नक्सली गिरफ्तार

अरवल (ग्रामीण) :बिहारमें अरवल के कुर्था थाना अन्तर्गत अलावलपुर निवासी इन्द्रजीत यादव को 14 चक्र गोली व दो देशी कट्टा के साथ आज गिरफ्तार किया गया है. इन्द्रजीत यादव टीपीसी नक्सली संगठन का सहयोगी बताया गया है. इस मामले पर जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार मिश्र ने सदर थाना में पत्रकारों को प्रेस […]

अरवल (ग्रामीण) :बिहारमें अरवल के कुर्था थाना अन्तर्गत अलावलपुर निवासी इन्द्रजीत यादव को 14 चक्र गोली व दो देशी कट्टा के साथ आज गिरफ्तार किया गया है. इन्द्रजीत यादव टीपीसी नक्सली संगठन का सहयोगी बताया गया है.

इस मामले पर जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार मिश्र ने सदर थाना में पत्रकारों को प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान बताया कि 31 मार्च की रात्रि में गुप्त सूचना मिली की कुर्था थाना अंतर्गत ईट भट्ठा से इन्द्रजीत कुमार उर्फ दारा ग्राम अलावलपुर कुर्था थाना निवासी के द्वारा अपने सहयोगी के सहयोग से लेवी मांगा जा रहा है. इसके विरूद्ध में पकड़ने के लिए तत्काल एक टीम का गठन कर जाल बिछाया गया.

गठित टीम द्वारा ग्राम अलावलपुर के पास इन्द्रजीत कुमार उर्फ दारा को धर दबोचा गया. जिसके पास से दो देशी कट्टा एवं 14 चक्र 315 बोर का जिन्दा कारतुस बरामद किया गया. पुछताछ के दौरान इसने बताया कि शाहगंज एवं तकीया ईट भट्ठा से लेवी वसूलने जा रहे थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >