एनएच से चोरी गये ट्रक का शीघ्र होगा खुलासा

कलेर (अरवल) : बीते दिन मेहंदिया थाने के बोध बिगहा ग्राम के समीप एनएच 98 से चोरी गये ट्रक का उद्भेदन जल्द ही किया जायेगा. इसकी जानकारी मेहन्दिया थानाध्यक्ष दीपक कुमार साह ने दी. गौरतलब हो कि बीते 18 मार्च को पटना से मेहन्दिया आने के क्रम में एक ट्रक बोध बिगहा में चोरी हो […]

कलेर (अरवल) : बीते दिन मेहंदिया थाने के बोध बिगहा ग्राम के समीप एनएच 98 से चोरी गये ट्रक का उद्भेदन जल्द ही किया जायेगा. इसकी जानकारी मेहन्दिया थानाध्यक्ष दीपक कुमार साह ने दी. गौरतलब हो कि बीते 18 मार्च को पटना से मेहन्दिया आने के क्रम में एक ट्रक बोध बिगहा में चोरी हो गयी. बताया जाता है कि पटना से 17 तारीख की रात में एक ट्रक जिसका नंबर जेएचजीरो जीपी 7903 जैसे ही बोध बिगहा पहुंचा ड्राइवर राजेश कुमार ट्रक खड़ी कर शौच के लिए चला गया.

थोड़ी देर बाद जैसे ही शौच करके आया उसका ट्रक वहां से गायब था. ट्रक ड्राइवर राजेश कुमार अपने स्तर से काफी खोजबीन की लेकिन ट्रक नहीं मिला. इसके बाद उसने मेहन्दिया थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि चोरी की घटना का पता लगाया जा चुका है. शीघ्र ही मामले का उद्भेदन कर दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >