अरवल को कैबिनेट में जगह नहीं

कलेर(अरवल)र : महागंठबंधन के चुनाव जीतने के बाद अरवलवासियों को यह उम्मीद बंधी थी कि मंत्रिपरिषद के गठन में अरवल को तरजीह दिया जायेगा. ऐसा इसलिए कहा जा रहा है कि अरवल जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों में महागंठबंधन को सफलता मिली. पूर्व में जब राष्ट्रीय जनता दल की सरकार थी तब अरवल विधानसभा से […]

कलेर(अरवल)र : महागंठबंधन के चुनाव जीतने के बाद अरवलवासियों को यह उम्मीद बंधी थी कि मंत्रिपरिषद के गठन में अरवल को तरजीह दिया जायेगा. ऐसा इसलिए कहा जा रहा है कि अरवल जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों में महागंठबंधन को सफलता मिली.

पूर्व में जब राष्ट्रीय जनता दल की सरकार थी तब अरवल विधानसभा
से चुनाव जीते डा. अखिल प्रसाद सिंह को स्वास्थ्य राज्यमंत्री बनाया गया था. इसी तरह से कुर्था विधानसभा क्षेत्र से पूर्व में चुनाव में जीते नागमणी को भी मंत्री पद दिया गया था. जहानाबाद से चुनाव जीते मुन्द्रिका सिंह यादव एवं कुर्था से चुनाव जीते सत्यदेव सिंह कुशवाहा एवं बेला से चुनाव जीते सुरेंद्र प्रसाद यादव को लेकर कयास लगाया जा रहा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >