रेलवे टिकट काउंटर पर धांधली का आरोप

अरवल : मुख्यालय में संचालित रेलवे टिकट काउंटर पर धांधली बरते जाने का आरोप टिकट लेने आये कई लोगों ने लगाया है, जिसकी शिकायत डीएम से भी की है. इससे पहले टिकट काउंटर पर धांधली देख लोगों ने काउंटर पर ही जमकर बवाल किया और नारेबाजी की. टिकट के लिए खड़े लगभग दर्जन भर लोगों […]

अरवल : मुख्यालय में संचालित रेलवे टिकट काउंटर पर धांधली बरते जाने का आरोप टिकट लेने आये कई लोगों ने लगाया है, जिसकी शिकायत डीएम से भी की है. इससे पहले टिकट काउंटर पर धांधली देख लोगों ने काउंटर पर ही जमकर बवाल किया और नारेबाजी की. टिकट के लिए खड़े लगभग दर्जन भर लोगों ने बताया कि हम लोग सुबह से ही लाइन में लगे हुए हैं लेकिन हम लाइन में खड़े रह जा रहे हैं, दूसरा कोई आता है और अंदर प्रवेश कर ज्यादा पैसा देकर टिकट पा लेता है.

इसमें कुछ दलालों की भी सक्रियता देखी जाती है. हालांकि रेलवे टिकट काउंटर पर धांधली बरते जाने का आरोप पहली बार नहीं लगा है. हंगामा कर रहे कई लोगों ने बताया कि इसकी शिकायत दानापुर डीआरएम से की जायेगी. डीएम को ज्ञापन सौंपनेवालों में लवकुश कुमार, अमन कुमार, मो अजहर, अरुण कुमार सहित दर्जनों लोग शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >