किसानों की समस्याओं का जल्द करें समाधान

अरवल : प्रखंड कार्यालय में बीएओ अरुण कुमार की अध्यक्षता में कृषि समन्वयकों एवं किसान सलाहकारों के साथ समीक्षा बैठक की गयी. बैठक में बीएओ ने निर्देश दिया की कृषि समन्वयक एवं किसान सलाहकार अपने दायित्वों का निर्वहन सही तरीके से करें. किसान सलाहकार अपने निर्धारित पंचायत के राजस्व ग्राम में जाकर किसानों की समस्या […]

अरवल : प्रखंड कार्यालय में बीएओ अरुण कुमार की अध्यक्षता में कृषि समन्वयकों एवं किसान सलाहकारों के साथ समीक्षा बैठक की गयी. बैठक में बीएओ ने निर्देश दिया की कृषि समन्वयक एवं किसान सलाहकार अपने दायित्वों का निर्वहन सही तरीके से करें.
किसान सलाहकार अपने निर्धारित पंचायत के राजस्व ग्राम में जाकर किसानों की समस्या सुने एवं उस समस्या को उच्च पदाधिकारी को बताएं, ताकि समस्या का शीघ्र निपटारा किया जा सके. मई माह के अंतिम में सप्ताह से सभी पंचायतों में किसान चौपाल शुरू किया जायेगा. इसके बारे में सभी किसानों को विस्तार से जानकारी दे एवं किसान चौपाल में ज्यादा से ज्यादा किसानों को आने के लिए प्रेरित करें. उस किसान का स्थल जांच कर रिपोर्ट जमा करें. कृषि समन्वयक एवं किसान सलाहकार खरीफ के लिए बीज वितरण के लिए किसानों का चयनित कर सूची मूंग के लिए तैयार करें. बैठक से अनुपस्थित रहनेवाले किसान सलाहकार एवं कृषि समन्वयकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >