अरवल ग्रामीण : मैट्रिक की परीक्षा में मंगलवार को दोनों पाली में संस्कृत विषय की परीक्षा हुई. प्रथम पाली 11595 परीक्षार्थी को परीक्षा में शामिल होना था लेकिन 11458 परीक्षार्थी ही शामिल हुए. प्रथम पाली में 137 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. प्रथम पाली की परीक्षा में इटवा उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र पर मुन्ना कुमार छात्र रवि रंजन कुमार के बदले में परीक्षा दे रहा था.
केंद्राधीक्षक द्वारा जांच -पड़ताल करने के क्रम में वह पकड़ा गया. उसे स्थानीय थाना के सुपुर्द किया गया. द्वितीय पाली में 11893 परीक्षार्थी के बदले 11631 ही परीक्षा में शामिल हुए. इस पाली में 262 परीक्षार्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे. कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराने के लिए उप विकास आयुक्त बिंदेश्वरी प्रसाद, एसडीओ किरण सिंह, डीपीआरओ सत्येंद्र प्रसाद, डीएसपी शैलेंद्र कुमार ने कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया. उन्होंने सभी केंद्राधीक्षक को निर्देश दिया कि मुख्य द्वार पर जांच-पड़ताल में लापरवाही न बरती जाये.
