अपहृत लड़की को पुलिस ने किया बरामद

करपी(अरवल) : करपी पुलिस ने भोजपुर जिला के सहार बाजार से अपहृत गुड़िया कुमारी को बरामद कर लिया है. पुलिस को सूचना मिली थी कि अपहृत लड़की सहार बाजार में देखी जा रही है. थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि गत वर्ष अरवल सदर थाना क्षेत्र के जनकपुर धाम निवासी गुड़िया कुमारी नृत्य का कार्यक्रम […]

करपी(अरवल) : करपी पुलिस ने भोजपुर जिला के सहार बाजार से अपहृत गुड़िया कुमारी को बरामद कर लिया है. पुलिस को सूचना मिली थी कि अपहृत लड़की सहार बाजार में देखी जा रही है. थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि गत वर्ष अरवल सदर थाना क्षेत्र के जनकपुर धाम निवासी गुड़िया कुमारी नृत्य का कार्यक्रम देने रोहाई गांव में आयी थी. यहीं से अचानक गायब हो गयी. इस संबंध में उसकी मां बताने वाली जनकपुर धाम की मंजू देवी ने करपी थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी.

उसने बताया था कि सहार के ननौर निवासी व गोपालगंज के एक युवक ने नर्तकी गुड़िया कुमारी का अपहरण कर लिया है. प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस इसके अनुसंधान में जुटी हुई थी. इसी बीच अचानक पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि गुड़िया सहार बाजार में घूम रही है. पुलिस ने सूचना मिलते ही टीम का गठन कर उसे सहार बाजार से गिरफ्तार कर लिया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि न्यायालय में 164 के बयान दर्ज करवाया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >