सीएम की यात्रा को लेकर डीएम ने किया निरंजनपुर का दौरा

स्थानीय मुखिया को दिया निर्देश साफ-सफाई व उत्सवी माहौल बनाएं कलेर (अरवल) : मुख्यमंत्री समीक्षा यात्रा को लेकर जिला प्रशासन अरवल काफी मुस्तैद दिख रहा है. इसी को लेकर गुरुवार को जिलाधिकारी अरवल एवं पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से कलेर प्रखंड के निरंजनपुर ग्राम का दौरा किया एवं विकास कार्यों का जायजा लिया. उपस्थित […]

स्थानीय मुखिया को दिया निर्देश

साफ-सफाई व उत्सवी माहौल बनाएं
कलेर (अरवल) : मुख्यमंत्री समीक्षा यात्रा को लेकर जिला प्रशासन अरवल काफी मुस्तैद दिख रहा है. इसी को लेकर गुरुवार को जिलाधिकारी अरवल एवं पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से कलेर प्रखंड के निरंजनपुर ग्राम का दौरा किया एवं विकास कार्यों का जायजा लिया. उपस्थित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा- निर्देश भी दिया गया. गौरतलब हो कि सीएम नीतीश कुमार का जनवरी के दूसरे सप्ताह में समीक्षा यात्रा के तहत अरवल आने का कार्यक्रम है जहां वह अरवल में जिला विकास कार्यों की प्रगति को देखेंगे .
इसी के तहत डीएम सतीश कुमार सिंह निरंजनपुर ग्राम का दौरा कर स्थानीय मुखिया आनंद सिन्हा को विकास कार्यों में तेजी लाने, सरकार द्वारा चलायी जा रही सात निश्चय के कार्यक्रम के तहत नाली,गली, हर घर बिजली, हर घर नल जल, स्वच्छता संबंधी कार्यों का जायजा लिया. वहीं हर घर बिजली के तहत घरों के बाहर लगाये गये मीटर के नीचे नंबर अंकित करने का निर्देश बिजली विभाग के अधिकारियों को दी. सरकारी विद्यालय के भवनों का रंग-रोगन का कार्य मैं तेजी लाने का निर्देश दिया.
डीएम ने सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी सत्येंद्र कुमार को गांव के चौराहे एवं गलियों में सरकार के सात निश्चय योजनाओं के होर्डिंग बैनर पोस्टर लगाने का निर्देश दिया. उन्होंने ग्राम के गलियों के साफ-सफाई नली गली का निर्माण नल का जल योजना में प्रगति आदि को देखा. साथ ही मौके पर उपस्थित अधिकारियों को 10 जनवरी के अंदर इन तमाम कार्यों को पूरा करने का आदेश दिया. डीएम एवं एसपी ने हेलीपैड एवं सभा स्थल के जगह का मुआयना किया . इस मौके पर जदयू जिलाध्यक्ष जितेंद्र पटेल ,जिला पंचायती राज पदाधिकारी गणेश कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार श्रीवास्तव, सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी सत्येंद्र कुमार, जदयू प्रखंड अध्यक्ष साकेत कुमार उर्फ टूटू , मुखिया आनंद सिन्हा सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >