आरा में ट्रेन से कटकर युवक की मौत

गड़हनी थाना क्षेत्र के धमनिया गांव स्थित रेलवे लाइन पर रविवार की सुबह हुई घटना

आरा.

आरा-सासाराम रेलखंड पर जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र के धमनिया गांव के रेलवे लाइन पर रविवार को ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गयी. घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही. जानकारी के अनुसार मृतक गड़हनी थाना क्षेत्र के धमनिया गांव निवासी चारमून मुसहर का 25 वर्षीय पुत्र छोटू मुसहर है, जो मजदूरी करता था.

इधर, मृतक के रिश्तेदार ठेगू मुसहर ने बताया कि शनिवार की शाम वह बाजार करने के लिए घर से निकला था और वापस नहीं लौटा. रविवार की सुबह स्थानीय ग्रामीणों द्वारा सूचना मिली की ट्रेन से कटकर उसकी मौत हो गयी. सूचना पाकर वे लोग वहां पहुंचे और उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवायी. बताया जाता है कि मृतक अपने चार भाई व एक बहन में चौथे स्थान पर था. उसके परिवार में दो भाई सुरेंद्र मुसहर, गरीबा मुसहर एवं एक बहन कलावती देवी है. मृतक के बड़े भाई अशोक मुसहर एवं मां की पूर्व में ही मौत हो चुकी है. घटना के बाद मृतक के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >