बिजली चोरी के मामले में चार लोगों में प्राथमिकी दर्ज
विद्युत कर्मियों ने तरारी के इटिम्हा में छापेमारी कर की कार्रवाई
तरारी.
बिजली चोरी किये जाने की ऑनलाइन शिकायत मिलने पर जेइ के नेतृत्व में विद्युत कर्मियों ने इटिम्हा में धावा बोल औचक निरीक्षण किया. विद्युत प्रशाखा तरारी के कनीय अभियंता विमलेश कुमार भारती ने बताया कि जांच के क्रम में इटिम्हा निवासी राजेश पाल, रीना देवी, टेंगरी भगत व छेदी भगत को अपने घर में अवैध ढंग से विद्युत ऊर्जा उपयोग करते पाया गया. इनलोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करने के लिए तरारी पुलिस से लिखित शिकायत की गयी है.