चलती बाइक से गिरकर महिला जख्मी

घायल महिला का सदर अस्पताल में कराया जा रहा इलाज

आरा.

शहर के टाउन थाना क्षेत्र के अबरपुल के समीप शुक्रवार की सुबह चलती बाइक से गिरकर एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जानकारी के अनुसार जख्मी पटना जिले के गुलजारबाग थाना क्षेत्र के पटना सिटी निवासी रितेश कुमार की 25 वर्षीया पत्नी बरखा कुमारी है.

वर्तमान में वह झारखंड के हजारीबाग जिले के सिंदूर गांव में अपना मकान बनाकर रहती है. इधर, बरखा कुमारी ने बताया कि वह हजारीबाग से ट्रेन से शुक्रवार की सुबह आरा स्टेशन उतरी. वहां से वह अपने ममेरे भाई के साथ बाइक से कोईलवर थाना क्षेत्र के काजीचक मायके जा रही थी. उसी दौरान अबरपुल के पास वह असंतुलित होकर बाइक से गिर पड़ी और गंभीर रूप से जख्मी हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEVENDRA DUBEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >