छत से गिरकर युवती घायल, रेफर

तरारी थाना क्षेत्र के बड़का गांव में शुक्रवार की सुबह हुई घटना

आरा.

तरारी थाना क्षेत्र के बड़का गांव में शुक्रवार की सुबह छत से गिरकर एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गयी. उसे इलाज के लिए तरारी पीएचसी से सदर अस्पताल लाया गया, जहां से उसे पटना रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार घायल तरारी थाना क्षेत्र के बड़का गांव निवासी राजीव रंजन प्रसाद की 24 वर्षीया पुत्र श्रेष्ठी कुमारी है.

इधर, घायल युवती के परिजन ने बताया कि शुक्रवार की सुबह वह छत पर कपड़ा डालने गयी थी. उसी दौरान वह असंतुलित होकर छत से गिर पड़ी और गंभीर रूप से घायल हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >