अनियंत्रित होकर मिट्टी लदा ट्रैक्टर पलटा, मजदूर की मौत

हादसे में ट्रैक्टर चालक समेत दो व्यक्त जख्मी

कोईलवर.

नासरीगंज-सकड्डी स्टेट हाइवे पर कुल्हड़िया फ्लाइओवर के उत्तरी छोर पर मिट्टी लदे ट्रैक्टर के पलटने से उसपर सवार एक मजदूर की मौत हो गयी. जबकि एक अन्य मजदूर और ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गये.

मृतक की पहचान गीधा थाना क्षेत्र के गीधा मुसहर टोली निवासी अवधेश मुसहर के 22 वर्षीय पुत्र कमलेश मुसहर के रूप में की गयी है. जबकि जख्मी की पहचान बबन मुसहर के 22 वर्षीय पुत्र रोहित मुसहर के रूप में की गयी है. वहीं चालक की पहचान अबतक नहीं हो पायी है. जानकारी के अनुसार सभी एक ट्रैक्टर पर मिट्टी लेकर भदवर गांव की ओर से सकड्डी की ओर से आ रहे थे. इसी बीच कुल्हड़िया रेल ओवरब्रिज के उत्तरी छोर पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया. इस घटना में चालक समेत दोनों मजदूर ट्रैक्टर पर लदे मिट्टी में ही दब गये. इधर घटना के बाद आसपास के लोग दौड़े भागे पहुंचे और दबे हुए घायलों को किसी तरह बाहर निकालने का प्रयास करने लगे. आनन-फानन में पास में ही कुल्हड़िया रेलवे स्टेशन पर काम कर रही जेसीबी को बुलाया गया, जिसने ट्रैक्टर के डाले को हटाया, जिसके बाद मिट्टी में दबे घायलों को निकाला जा सका. इसके बाद में सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोईलवर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने एक मजदूर कमलेश मुसहर को मृत घोषित कर दिया. वहीं बुरी तरह से जख्मी रोहित को गंभीर अवस्था में बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल आरा रेफर कर दिया गया. इधर घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कोईलवर नरोतमचंद्र दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे, जिसके बाद घायलों को आरा सदर अस्पताल भेजा गया. जबकि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया.

चार भाइयों में सबसे बड़ा था कमलेशकमलेश चार भाइयों में सबसे बड़ा था. जो मजदूरी करके अपने घर का खर्च चलाता था. इधर घटना की सूचना मिलते ही परिजन और गांव मुहल्ले के लोग भागे भागे सीएचसी कोईलवर पहुंचे जहां कमलेश का शव देखकर रोने लगे. मृतक की मां चंद्रावती देवी और उसकी पत्नी नेहा दहाड़ मार कर रोने लगी. परिजनों ने बताया कि कमलेश किसी अजय सिंह के ट्रैक्टर पर मिट्टी लादने का काम कर रहा था और अखगांव से भदवर के रास्ते ट्रैक्टर पर मिट्टी लादकर गीधा लौट रहा रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्याइलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में तोड़ा दमतीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछपुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टमनवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम हुई घटनाफोटो नंबर-10, मृृतक का फाइल फोटोआरा. शहर के नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. इलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. मृतक को काफी करीब से सीने में बीचो-बीच गोली मारी गयी थी. सूचना पाकर नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक के परिजनों से मिल घटना की जानकारी ली. पुलिस ने हत्या के मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार किशोर बिहिया थाना क्षेत्र के झौवां गांव वार्ड नंबर-4 निवासी स्व. शत्रुघ्न सिंह का 17 वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार है. वर्तमान में वह नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में किराये के मकान पर रहता था. इधर, आदर्श कुमार ने मरने के पहले अपना बयान मीडिया को दिया था. उसके अनुसार कुछ दिन पूर्व इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग आया था. तब उसने कॉल रिसीव कर लिया था. उस दौरान ग्रुप कॉलिंग पर बातचीत के क्रम में लोहा यादव नामक लड़के से उसका विवाद हुआ था. उनके बीच गाली-गलौज भी हुआ था. शनिवार की शाम जब वह मौलाबाग मुहल्ले में खड़ा था. तभी एक बाइक पर सवार दो हथियारबंद बदमाश आये और उसे गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा के निजी अस्पताल लाया गया था, जहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. हालांकि हत्या का कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है. बताया जाता है कि मृत किशोर अपने एक भाई व एक बहन में छोटा था एवं अपने मां-बाप का इकलौता चिराग था. उसके परिवार में मां अनुराधा देवी एवं एक बहन बिट्टू कुमारी है. मृतक की मां नर्स है. आरा शहर स्थित निजी अस्पताल में नर्स का काम करती है घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. उसकी मां अनुराधा देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बियर बरामद, धंधेबाज फरार

भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बियर बरामद, धंधेबाज फरार

जाम से निबटने के लिए बनेंगे नये चेक पोस्ट और डायवर्ट

यह भी पढ़ें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर