मारपीट में दो सगी बहनें जख्मी

हसनबाजार थाना क्षेत्र के रसौली गांव में हुई घटना

पीरो.

हसनबाजार थाना क्षेत्र के रसौली गांव में हुई मारपीट की घटना में दो सगी बहनें गंभीर रूप से जख्मी हो गयी हैं. जख्मी युवतियां वंदना कुमारी (18 वर्ष) एवं रीमा कुमारी (17 वर्ष) रसौली निवासी हरेराम राम की पुत्री हैं. बताया जाता है कि मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई थी, जिसमें दोनों बहनें जख्मी हो गयीं.

दोनों युवतियों को हसनबाजार थाने की पुलिस द्वारा उपचार के लिए पीरो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका इलाज किया गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >