आरा.
शहर के नवादा थाना क्षेत्र के श्रीटोला मुहल्ले में रविवार को पेड़ पर चढ़कर लकड़ी काट रहा किशोर गिरकर जख्मी हो गया. उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया.जानकारी के अनुसार जख्मी नवादा थाना क्षेत्र के श्रीटोला मोहल्ला निवासी बजरंगी कुमार का 17 वर्षीय पुत्र लाल कुमार है. इधर जख्मी के परिजन ने बताया कि वह मुहल्ले में स्थित पेड़ पर चढ़कर अलाव जलाने के लिए लकड़ी काट रहा था. इसी दौरान वह असंतुलित होकर पेड़ से गिर पडा और गंभीर रूप से जख्मी हो गया. हादसे में जख्मी का बायां हाथ टूट गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
