आरा.
चरपोखरी थाना क्षेत्र के गड़हनी गांव में रविवार की दोपहर हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. उसे इलाज के लिए गड़हनी पीएचसी से सदर अस्पताल लाया गया.जानकारी के अनुसार जख्मी युवक चरपोखरी थाना क्षेत्र के गड़हनी गांव निवासी मो बशीरुद्दीन का 18 वर्षीय पुत्र मो सगीर है. इधर जख्मी युवक के परिजन ने बताया कि रविवार की दोपहर वह किसी काम से बाइक द्वारा गांव से गड़हनी बाजार जा रहा था. उसी दौरान गड़हनी गांव में ही किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में पीछे से ठोकर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. सूचना पाकर परिजन वहां पहुंचे और उसे इलाज के लिए गड़हनी पीएससी से सदर अस्पताल ले आये.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
