150 लीटर महुआ शराब के साथ बाइक सवार धंधेबाज गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपित चांदी थाना के सलेमपुर गांव निवासी पप्पू कुमार है

आरा.

नगर थाना पुलिस की टीम ने गुरुवार की अहले सुबह आनंद नगर पुल के समीप गुप्त सूचना बाइक सवार धंधेबाज को पकड़ा. उसके पास से 150 लीटर महुआ शराब बरामद हुई. गिरफ्तार आरोपित चांदी थाना के सलेमपुर गांव निवासी राम अवधेश सिंह का पुत्र पप्पू कुमार है.

इस संबंध में नगर थाना के पुलिस अवर निरीक्षक कन्हैया सिंह यादव के लिखित आवेदन के आधार पर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. दिये गये आवेदन में उन्होंने कहा कि एक जनवरी 2026 की अहले सुबह करीब तीन बजकर 10 मिनट पर गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि आनंद नगर की ओर से एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर शराब लेकर आने वाला है. पुलिस ने आनंद नगर पुल के समीप चौकसी बढ़ा दी. अहले सुबह तीन बजकर 25 मिनट पर जैसे ही पुलिस टीम पहुंची. एक व्यक्ति काले रंग के पल्सर बाइक पर तीन प्लास्टिक के बोरा लोड करके आ रहा था. जो दूर से ही पुलिस को देखकर बाइक घूमाकर भागने लगा, जिसे पुलिस कर्मियों के सहयोग से पकड़ लिया गया. गिरफ्तार चांदी थाना के सलेमपुर निवासी पप्पू कुमार है. गिरफ्तार पप्पू कुमार से बरामद शराब के संबंध पर पूछने पर बताया गया कि टाउन थाना क्षेत्र के मोती टोला का रमेश उर्फ मुन्ना उर्फ अनिल है. उसी को लाकर मुझे शराब देना था उसके द्वारा रेकी का काम भी किया जा रहा था. वह उसके आगे-आगे था. वह अपने मोबाइल से मुझे निर्देश दे रहा था. मुझे पकड़ाता देखकर वह वहां से भाग निकला. पुलिस ने गिरफ्तार, फरार अभियुक्त तथा बाइक मलिक के विरुद्ध मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >