आरा.
धोबहां थाना क्षेत्र के धोबहां गांव में बुधवार की सुबह कचरा फेंकने के विवाद में एक महिला की जमकर पिटाई कर दी गयी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. उसका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया. जानकारी के अनुसार जख्मी कोईलवर थाना क्षेत्र के कोईलवर गांव निवासी मो.अख्तर की 30 वर्षीया पत्नी मीरा फिरोजा है. इधर, मीरा फिरोजा ने बताया कि वह दो माह पूर्व थाना क्षेत्र के धोबहां गांव अपने मायके आयी थी. बुधवार की सुबह उसके बेटे ने शौच किया था. जिसके बाद वह कचरा फेंकने के लिए खेत में गयी. तभी पड़ोसी द्वारा उसे गाली-गलौज किया जाने लगा. जब उसने गाली देने से मना किया, तो उक्त पड़ोसी द्वारा उसे खेत में ही पटक कर पिटाई कर दी गयी. जब उसने चिल्लाया, तो परिजन वहां पहुंचे. इसके बाद पड़ोसी ने उसे छोड़ा. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
