सदर अस्पताल में अज्ञात युवक की मौत

सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में रविवार को तोड़ा दम

आरा.

सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में रविवार को एक अज्ञात 30 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही. अस्पताल प्रशासन द्वारा इसकी सूचना टाउन थाना पुलिस को दी गयी. सूचना पाकर पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवायी.

इसके पश्चात पुलिस शव की पहचान करने व मामले की छानबीन में जुट गयी है. बताया जाता है कि रविवार की शाम किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसे बेहोशी की हालत में सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लाया गया था, जहां चिकित्सक ने देख उसे मृत घोषित कर दिया. इधर, पुलिस द्वारा बनाये गये मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार युवक की मौत स्वाभाविक मौत होना प्रतीत होता है. हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >