ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात युवक की मौत

बनाही रेलवे स्टेशन के पश्चिम डाउन लाइन पर शुक्रवार की सुबह हुई घटना

आरा.

बनाही रेलवे स्टेशन के पश्चिम डाउन लाइन पर शुक्रवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात 30 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही.

सूचना पर रेल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवायी. इसके पश्चात पुलिस शव पहचान करने एवं मामले की छानबीन में जुट गयी है. इधर, पुलिस द्वारा बनाये गये मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार अज्ञात युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने के कारण होना प्रतीत होता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >