आरा.
संदेश थाना क्षेत्र के बिछिआंव गांव स्थित बरखंडी बाबा के समीप बुधवार की शाम पूर्व के विवाद में युवक को चाकू मार दिया गया. उसे नाक पर चाकू लगा है, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया है. उसका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया. जानकारी के अनुसार जख्मी युवक चांदी थाना क्षेत्र के सुंदरा गांव निवासी श्रद्धानंद राम का 19 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार है.इधर, सोनू कुमार ने बताया कि कुंदन नामक युवक से कुछ दिन पूर्व झगड़ा हुआ था. उसी समय से विवाद चल रहा है. बुधवार की शाम वह पवना थाना क्षेत्र के खोपीरा गांव अपने ननिहाल जा रहा था. उसी दौरान बिछिआंव गांव स्थित बरखंडी बाबा के समीप उक्त युवक आ धमका और उनके बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद उक्त युवक चाकू निकालकर उसके नाक पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जख्मी सोनू कुमार ने उक्त कुंदन कुमार पर चाकू मारने का आरोप लगाया है. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
