पिकअप की चपेट में आने से युवती की मौत

इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दमजगदीशपुर थाना क्षेत्र के नयका टोला मोड़ स्थित त्रिमूर्तिया के समीप मंगलवार की शाम हुई घटना

आरा.

आरा-मोहनिया नेशनल हाइवे पर जगदीशपुर थाना क्षेत्र के नयका टोला मोड त्रिमूर्तिया के समीप तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आने से एक युवती की मौत हो गयी. इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. जानकारी के अनुसार मृतका जगदीशपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर जगा के पीपल वार्ड नंबर-15 निवासी स्व. ललन विश्वकर्मा की 19 वर्षीया पुत्री कुसुम कुमारी है.

वह त्रिमूर्तियया स्थित चॉकलेट फैक्ट्री में काम करती थी. इधर, मृतक के मामा राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि वह त्रिमूर्तिया स्थित चॉकलेट फैक्ट्री में काम करने गयी थी. काम करने के बाद जब वह वापस घर लौट रही थी. उसी दौरान पिकअप ने उसे ठोकर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. परिजन द्वारा उसे जगदीशपुर रेफरल अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल ले आये, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद सदर अस्पताल में कार्यरत पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया. बताया जाता है कि मृतका अपने पांच बहन व भाई एक भाई में दूसरे स्थान पर थी. उसके परिवार में मां गुड़िया देवी व चार बहन अंशु कुमारी,आशा कुमारी, निधि कुमारी, आयुषी कुमारी एवं एक भाई आयुष शर्मा है. घटना के बाद मृतका के घर में हाहाकार मच गया है. मृतका की मां गुड़िया देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >