पानी भरे गड्ढे में डूबने से अज्ञात बुजुर्ग की मौत

शहर के नवादा थाना क्षेत्र के अनाइठ सिद्धार्थ नगर महादलित टोला के समीप हुई घटना

आरा.

शहर के नवादा थाना क्षेत्र के अनाइठ सिद्धार्थ नगर महादलित टोला के समीप पानी भरे गड्ढे में डूबने से एक अज्ञात 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गयी. घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही.

स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना नवादा थाना पुलिस को दी गयी. सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवायी. इसके पश्चात पुलिस शव की पहचान करने एवं मामले की छानबीन में जुट गयी है. इधर, पुलिस द्वारा बनाये गये मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार बुजुर्ग की मौत पानी में डूबने के कारण होना प्रतीत होता है. हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >