कतीरा मोड़ स्थित नाले से अज्ञात युवक का शव बरामद, सनसनी

पुलिस कर रही मामले की जांच-पड़ताल

आरा.

शहर के नवादा थाना क्षेत्र के कतीरा मोड़ स्थित आंबेडकर छात्रावास के समीप सोमवार की सुबह नाले से एक अज्ञात 30 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ. शव मिलते ही आसपास के इलाके में सनसनी मच गयी. सूचना पाकर नवादा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवायी.

इसके पश्चात पुलिस शव की शिनाख्त करने एवं मामले की छानबीन में जुट गयी है. इधर, पुलिस द्वारा बनाये गये मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार अज्ञात युवक की मौत नाले में डूब जाने के कारण होना प्रतीत होता है. हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >