मामूली विवाद को लेकर देवर व ननद ने मिलकर भाभी को पीटा

टाउन थाना क्षेत्र के रौजा मुहल्ले में सोमवार की दोपहर हुई घटना

आरा.

शहर के टाउन थाना क्षेत्र के राजा मुहल्ले में सोमवार की दोपहर घरेलू विवाद में देवर एवं ननद ने मिलकर अपनी ही भाभी की पिटाई कर दी, जिससे वह जख्मी हो गयी. उसका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया. जानकारी के अनुसार जख्मी महिला टाउन थाना क्षेत्र के रौजा मुहल्ला निवासी उमा शंकर साह की 28 वर्षीया पत्नी कंचन कुमारी है.

इधर, कंचन कुमारी ने बताया कि बराबर उसके देवर एवं ननद के द्वारा घरेलू विवाद में उसके साथ मारपीट की जाती है और घर से निकल जाने के लिए कहा जाता है. सोमवार की सुबह उनके बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद उन दोनों के द्वारा उसकी पिटाई कर दी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >