पैसे के विवाद में बाप-बेटे की पिटाई

शहर के दक्षिणी रमना रोड स्थित होटल के समीप सोमवार की सुबह की घटना

आरा.

शहर के नवादा थाना क्षेत्र के दक्षिणी रमना रोड स्थित होटल के समीप सोमवार की सुबह पैसे के विवाद में बाप-बेटे की पिटाई कर दी गयी, जिससे दोनों जख्मी हो गये. उनका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया. जानकारी के अनुसार घायलों में नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ला निवासी 42 वर्षीय राजू कुमार शर्मा एवं उनका 19 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार शामिल हैं.

इधर, राजू कुमार शर्मा ने बताया कि उनकी स्कॉर्पियो है, जो भाड़ा पर चलती है. उन्होंने अपने ड्राइवर से भाड़ा में भेजा था. उसे प्रतिदिन पांच सौ रुपये गाड़ी चलाने का दिया जाता है, जिसमें से उनके पास डेढ़ सौ रुपये बकाया था. भाड़ा से लौटने के दौरान ड्राइवर द्वारा स्कॉर्पियो से ठोकर मार बंफर तोड़ दिया था. जिसका खर्च साढ़े चार हजार रुपये हो रहा था. सोमवार की सुबह वह दक्षिणी रमना रोड स्थित होटल के समीप जब अपने ड्राइवर पास गये, तो वह कहने लगा कि मेरा डेढ़ सौ रुपये बकाया दीजिए, तो उन्होंने कहा कि जो तुमने स्कॉर्पियो में धक्का मार दिया और बंफर टूट गया. इसका हिसाब कौन देगा. इसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद उनके ड्राइवर ने अपने अन्य साथी चालकों द्वारा मिलकर उनके सिर पर दाब से मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गये. जब फोन कर उन्होंने अपने बेटे को बुलाया, तो उन लोगों द्वारा उसकी भी पिटाई कर दी गयी. वहीं, दूसरी तरफ जख्मी राजू कुमार शर्मा ने कायमनगर निवासी चालक भारत यादव पर डेढ़ सौ रुपये बकाया विवाद को लेकर खुद को एवं बेटे को मारकर जख्मी करने का आरोप लगाया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >