छापेमारी में जुआ खेलते नौ जुआरी गिरफ्तार

चार मोबाइल, तीन लाख 27 हजार 680 रुपये नकद और 15 पैकेट ताश की गड्डियां बरामदपुलिस अधीक्षक राज ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी जानकारी

आरा

. नगर थाना पुलिस की टीम ने अलग-अलग इलाकों में जुआ के अड्डे पर छापेमारी की. इस दौरान नौ जुआरी गिरफ्तार किये गये. उनके पास से चार मोबाइल, तीन लाख 27 हजार 680 रुपये नगद एवं 15 पैकेट ताश की गड्डियां बरामद हुईं. इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी.

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में नगर थाना क्षेत्र के बड़ी मस्जिद (मिल्की मुहल्ला) मो. सिकंदर, बड़ी मस्जिद निवासी अनीस कुमार, राहुल कुमार, मिल्की मुहल्ला निवासी मो. समीर, भलुहीपुर निवासी मो. इजहार, जेल रोड खेताडी मुहल्ला निवासी हेमराज कुमार, नवादा थाना क्षेत्र के जीरो माइल निवासी बरमेश्वर साह, अनाइठ निवासी सिद्धेश्वर चौधरी एवं गड़हनी थाना क्षेत्र के गड़हनी निवासी जज कुमार सिंह हैं. गिरफ्तार सभी के विरुद्ध नगर थाने में प्राथमिक दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >