दो ट्रकाें की सीधी भिड़ंत में चालक की मौत, खलासी जख्मी

इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दमअजीमाबाद थाना क्षेत्र के नूरपुर अहिमनचक लाइन होटल के समीप रविवार की सुबह की घटना

आरा.

अजीमाबाद थाना क्षेत्र के नूरपुर गांव के अहिमनचक लाइन होटल के समीप रविवार की सुबह दो ट्रकाें के आमने-सामने टक्कर हो गयी. हादसे में एक ट्रक चालक की मौत हो गयी. इलाज के लिए अस्पताल लाने के दौरान उसने दम तोड़ दिया. वहीं, खलासी मामूली रूप से जख्मी हो गया. उसका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया. जानकारी के अनुसार मृतक (पश्चिमी चंपारण) बेतिया जिले के मझौली थाना क्षेत्र के जोकटिया गांव निवासी स्व. शेख हसन जान का 24 वर्षीय पुत्र हैदर अली है.

जबकि जख्मी उसी थाना क्षेत्र के बखरिया गांव निवासी जगरुसन मियां का 17 वर्षीय पुत्र नबी आलम है. इधर, खलासी नबी आलम ने बताया कि वह दोनों शनिवार की शाम बेतिया से ट्रक पर बालू लोड करने के लिए अजीमाबाद के नूरपुर गांव स्थित घाट जा रहे थे. इसी बीच नूरपुर गांव के अहिमनचक लाइन होटल के समीप विपरीत दिशा से आ रहे दूसरे ट्रक ने उनके ट्रक में सामने से जोरदार टक्कर मार दी. हादसे ट्रक के चालक हैदर अली गंभीर रूप से एवं वह मामूली रूप से जख्मी हो गया. वहां मौजूद साथी ट्रक चालकों द्वारा दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने चालक को उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना पाकर परिजन आरा सदर अस्पताल पहुंचे. पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया. बताया जाता है कि मृतक अपने दो भाई व तीन बहन में बड़ा था. उसके परिवार में मां सबिला खातून व तीन बहन शहनाज खातून, समा खातून, शाहजहां खातून एवं एक भाई अनिसुर रहमान है. घटना के बाद मृतक की मां शर्मिला खातून एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >