मैजिक वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक जख्मी, पटना रेफर

धनगाई थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव के समीप रविवार की दोपहर हुई घटना

आरा.

धनगाई थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव के समीप रविवार की दोपहर मैजिक वाहन ने बाइक सवार युवक को ठोकर मार दी. हादसे में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. उसे इलाज के लिए जगदीशपुर अनुमंडलीय अस्पताल से सदर अस्पताल लाया गया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया.

जानकारी के अनुसार जख्मी तीयर थाना क्षेत्र के हेतमपुर गांव निवासी लक्ष्मण सिंह का 26 वर्षीय पुत्र अजीत कुमार है. इधर, जख्मी युवक के परिजन ने बताया कि वह अपने गांव से बाइक से जगदीशपुर के टोला बाजार में जा रहा था. उसी दौरान सोनवर्षा गांव के समीप मैजिक वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >