एक दिन पूर्व के विवाद में मारपीट, पांच लोग जख्मी

सिकरहटा थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव में शुक्रवार की सुबह हुई घटना

आरा.

सिकरहटा थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव में शुक्रवार की सुबह एक दिन पूर्व हुए विवाद में महिला समेत एक ही परिवार के पांच लोगों की पिटाई कर दी गयी. जिसके बाद उनका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया.

जानकारी के अनुसार घायलों में सिकरहटा थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव निवासी चंदेश्वर सिंह का 27 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार, उसी गांव के निवासी स्व. राम बच्चन सिंह के 45 वर्षीय पुत्र मनोज कुमार सिंह, स्व. दशरथ सिंह के 56 वर्षीय पुत्र शत्रुघ्न सिंह, स्व. रामनाथ सिंह के 55 वर्षीय पुत्र इंद्रजीत सिंह एवं चंद्रमा सिंह की 60 वर्षीय पत्नी बेदामो देवी शामिल है. इधर मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मतदान के एक दिन पूर्व गांव में ही कुछ लोगों से मामूली विवाद हुआ था. शुक्रवार की सुबह उनका पुत्र गांव में ही मुखिया से मुलाकात करने गया. जब वह वापस घर लौट रहा था. तभी बीच रास्ते में आरोपित पक्ष ने उसे रोक लिया. इस दौरान दोनों में कहासुनी हुई. उसके बाद उक्त लोगों द्वारा उसकी पिटाई कर दी गयी. जब वे सभी बीच-बचाव करने के लिए गए तो, उक्त लोगो द्वारा उन लोगों के भी पिटाई कर दी गयी. पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >