मामूली विवाद में बाप-बेटा समेत पांच लोगों की पिटाई

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जुड़ा गांव में बुधवार की शाम हुई घटना

आरा.

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जुड़ा गांव में बुधवार की शाम मामूली विवाद में बाप-बेटे समेत पांच लोगों की पिटाई कर दी गयी. उनका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया. जानकारी के अनुसार घायलों में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जुड़ा गांव निवासी अजय कुमार सिंह, उनके दो पुत्र आशीर्वाद सिंह, हिमांशु सिंह, उसी गांव के निवासी स्व.जलेश्वर सिंह के पुत्र लवकुश सिंह एवं स्व. गौरी शंकर सिंह के पुत्र रोशन कुमार शामिल हैं.

इधर, आशीर्वाद सिंह ने बताया कि बुधवार की शाम वह गांव में स्थित ब्रह्म बाबा के पास एक लड़के के साथ जलेबी खरीदने गया था. जब वह वापस लौट रहा था, तभी गांव के कुछ लोग उसे कहने लगेगी तुम आजकल बहुत गुंडा बन रहा है. इसके बाद उसके कॉलर को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट करने लगे. जब उसके पिता, भाई व अन्य लोग वहां पहुंचे तो उक्त लोगों द्वारा उन लोगों की भी पिटाई कर दी गयी. दूसरी तरफ जख्मी आशीर्वाद सिंह ने गांव के ही उक्त लोगों पर बिना किसी विवाद के सभी लोगों को मारपीट कर जख्मी करने का आरोप लगाया है. हालांकि उक्त लोगों द्वारा सभी की पिटाई क्यों की गयी इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >