अनियंत्रित बाइक ट्रक से टकरायी, प्राइवेट अमीन की मौत, दूसरा जख्मी

इलाज के लिए पटना ले जाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दमबिहिया थाना क्षेत्र के बेलवनिया गांव के समीप गुरुवार की सुबह हुई घटना

आरा

. बिहिया थाना क्षेत्र के बेलवनिया गांव के समीप गुरुवार की सुबह अनियंत्रित बाइक ट्रक से टकरा गयी. हादसे में बाइक पर पीछे बैठे प्राइवेट अमीन की मौत हो गयी. इलाज के लिए पटना ले जाने के दौरान उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. वहीं, बाइक चला रहा युवक मामूली रूप से जख्मी हो गया. घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा.

जानकारी के अनुसार मृतक धोबहा थाना क्षेत्र के अगरसंडा गांव निवासी संपत सिंह के 50 वर्षीय पुत्र अमीन उमेश सिंह है. वह प्राइवेट अमीन थे. वे जमीन मापी का काम करते थे. इधर, मृतक के परिजन ने बताया कि वह अपने गांव के ही एक व्यक्ति के साथ बाइक पर पीछे बैठकर अपने गांव से बेलवनिया गांव जमीन मापी करने गये थे. जब वह वापस गांव लौट रहे थे. उसी दौरान बेलवनिया गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से उनकी बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गयी, जिससे बाइक चाट में पलट गयी और वह गंभीर रूप से जख्मी हो गये. परिजन द्वारा उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद उनकी हालत को चिंताजनक देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया. जिसके बाद परिजन उन्हें पटना ले जा रहे थे, तभी उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. इस घटना के बाद मृतक के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >