नाला में डूबने से तीन वर्षीया बच्ची की मौत

सहार थाना क्षेत्र के अबगिल्ला गांव में बुधवार की सुबह हुई घटना

आरा.

सहार थाना क्षेत्र के अबगिल्ला गांव में बुधवार की सुबह नाले में डूबने से एक बच्ची की मौत हो गयी. घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा. जानकारी के अनुसार मृत बच्ची सहार थाना क्षेत्र के अबगिल्ला गांव निवासी भोला कुमार की तीन वर्षीया पुत्री सिया कुमारी है. इधर मृत बच्ची के चाचा कुंदन कुमार ने बताया कि बुधवार की सुबह करीब सात बजे का घर से बाहर खेलने के लिए निकली थी. उसी दौरान वह नाले में गिरकर डूब गयी, जिससे उसकी मौत हो गयी. कुछ देर बाद परिजनों को स्थानीय ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना मिली, जिसके बाद सूचना पाकर परिजन फौरन वहां पहुंचे और उसे नाले से बाहर निकाला. इसके पश्चात परिजन द्वारा इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी गयी. सूचना पाकर स्थानीय थाना मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया. बताया जाता है कि मृत बच्ची अपने एक भाई व एक बहन में छोटी थी एवं अपने मां-बाप की इकलौती लाडली थी. मृत बच्ची के परिवार में मां पुष्पा देवी एवं एक भाई सन्नी कुमार है. घटना के बाद मृत बच्ची की मां पुष्पा देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >