लमारी बाल फील्ड पर आकाशीय बिजली गिरने से पांच युवक जख्मी

सिपाही भर्ती परीक्षा की तैयारी करने के दौरान हुई घटना

जगदीशपुर.

प्रखंड के उतरवारी जंगल महाल पंचायत के लमारी बाल फील्ड में रविवार की शाम आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पांच युवक झुलस गये. स्थानीय लोगों की मदद से सभी को उपचार के लिए जगदीशपुर अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए आरा रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार लमारी बाल फील्ड पर युवक पुलिस दौड़ की तैयारी कर रहे थे, तभी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पांच युवक घायल हो गये. पांच में से एक युवक का इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा है. वहीं अन्य का इलाज प्राइवेट हॉस्पिटल में कराया जा रहा है.

घटना की जानकारी मिलने के बाद राजद युवा जिला महासचिव उपेंद्र कुमार आरा सदर अस्पताल पहुंचे और घायलों से मुलाकात की. उन्होंने बताया कि फील्ड पर युवक बिहार पुलिस दौड़ की तैयारी कर रहे थे. इसी दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से युवक घायल हो गये. घायलों मे दुलौर गांव निवासी जगदीश प्रसाद का पुत्र भोला कुमार और नगर के वार्ड नंबर 17 निवासी सुरेंद्र चौधरी के पुत्र मोहित कुमार सहित अन्य बताये जाते हैं. हालांकि सभी खतरे से बाहर हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर

आरा जंक्शन से होकर चलेगी दिल्ली और अमृतसर के लिए स्पेशल ट्रेन

यह भी पढ़ें >