बालू के अवैध खनन में चार वाहन किये गये जब्त

पुलिस ने अभियान चलाकर की कार्रवाई

आरा.

पुलिस और खनन विभाग की टीम ने मंगलवार को कई थाना क्षेत्रों में अभियान चलाकर बिना चालान और ओवरलोडेड ट्रक और ट्रैक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की. बड़हरा थाना अंतर्गत तीन ट्रकों को पुलिस ने बिना चालान और अन्य मामलों में जब्त किया. इसके अतिरिक्त चांदी थाना अंतर्गत एक बिना चालान बालू लदे ट्रैक्टर को पुलिस ने जब्त किया तथा उसके खिलाफ खनन विभाग के शुल्क वसूली के लिए प्राथमिक दर्ज की. बता दें कि जिले में बालू का खनन बंद है, लेकिन हर दिन चोरी से बालू का खनन कर माफिया महंगे दाम पर बेच कर मोटी कमाई कर रह हैं. जिले में पड़नेवाले जो भी बालू घाट हैं, लगभग सभी घाटों से बालू का अवैध खनन किया जा रहा है और पुलिस देखते ही रह जा रही है. हालांकि कुछ मामलों में कार्रवाई भी की जा रही है, फिर तस्करों में डर नहीं बन पा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >