दुष्कर्म और मारपीट मामले में फरार चल रहा आरोपित गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपित उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बजरुआ गांव निवासी है

आरा.

महिला थाने की पुलिस ने दुष्कर्म एवं मारपीट के मामले में फरार चल रहे आरोपित को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बजरुआ गांव स्थित उसके घर से शुक्रवार को की. गिरफ्तार आरोपित उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बजरुआ गांव निवासी विजेंद्र सिंह का पुत्र सुधीर कुमार है. बता दें कि बीते वर्ष 17 अगस्त को सुधीर कुमार द्वारा एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म एवं मारपीट की गयी थी. इसे लेकर पीड़िता द्वारा महिला थाने मे शारीरिक संबंध बनाने एवं मारपीट करने को लेकर उसके खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. उसी समय से उक्त आरोपित फरार चल रहा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >