जनप्रतिनिधियों की मांग पर टूटे तटबंध का हुआ मरम्मत

सहार प्रखंड क्षेत्र के बरूहीं में नहर में ज्यादा पानी आने से टूटा बांध

सहार.

प्रखंड क्षेत्र के बरूहीं में नहर के बांध टूटने के कारण किसानों की धान की फसल नष्ट होने की संभावना को देखते हुए जिला परिषद मीना कुमारी, जनसुराज के नेता घनश्याम राय, जदयू नेता विवेक कुमार ने नहर विभाग के एसडीओ एवं जेइ से तत्काल तटबंध मरम्मत कराने की मांग की.

इनकी मांग पर मरम्मत का कार्य शुरू किया गया. मिली जानकारी के अनुसार नहर के अंतिम छोर तक पानी पहुंचाने के लिए नहर में पूरी तरह से पानी छोड़ा गया है, जहां तटबंध कमजोर होने के कारण सोमवार के दिन टूट गया, जिसके कारण तत्काल में धान की रोपनी की गयी फसल की क्षति होने की संभावना को लेकर जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नेताओं के द्वारा नहर विभाग के पदाधिकारियों से बात की गयी, जिसके बाद मरम्मत का कार्य शुरू किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >