मोबाइल झपटकर भाग रहे बाइक सवार तीन बदमाश धराये

संदेश थाना क्षेत्र के कोरी गांव के समीप राहगीर से झपटा था मोबाइल

संदेश.

थाना क्षेत्र के कोरी गांव के समीप से एक राहगीर से मोबाइल झपटकर बाइक से भाग रहे तीन बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. वहीं राहगीर के लिखित बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर तीनों आरोपितों को पुलिस ने जेल भेज दिया. जानकारी के अनुसार संदेश थाना क्षेत्र के जगनपुरा गांव निवासी योगेंद्र कुमार अपने घर से साइकिल पर सवार होकर मोबाइल से बात करते हुए गुरुवार की संध्या में कोरी बाजार जा रहे थे. तभी कोरी नहर के पास पहले ही साइकिल के पीछे आ रहे बाइक सवार तीन बदमाशों ने योगेंद्र कुमार से मोबाइल को झटका मारकर पिंजरोई के रास्ते भागने लगे. योगेंद्र कुमार ने दूसरे के मोबाइल का सहारा लेकर पिंजरोई अपने रिश्तेदार को सारी बात की जानकारी दी, जिसपर रिश्तेदार ने कुछ ग्रामीणों के साथ रामासांढ़ संस्कृत विद्यालय के पास तीनों को रोक लिया. मोबाइल के साथ एक बाइक को भी पकड़ लिया. पकड़े गये बदमाशों से नाम पता पूछने पर एक रितिक कुमार अगिआंव, दूसरा अंकित कुमार तथा तीसरा बटाली चौधरी दोनों खरैचा गड़हनी के रहनेवाले हैं. वहीं योगेंद्र कुमार के लिखित बयान पर संदेश थाने में प्राथमिकी दर्ज कर तीनों को जेल भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >